वियतनाम में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, तेजी से फैलता है हवा में
By: Pinki Sun, 30 May 2021 11:09:37
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वियतनाम में कोरोना वायरस के नए वैरियंट की पुष्टि हुई है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग ने बताया कि इस वैरियंट में सबसे पहले भारत और ब्रिटेन में मिले B.1.617 से मिलते-जुलते स्ट्रेन हैं। लेकिन यह हवा के जरिए तेजी से फैलता है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में संक्रमित हुए कुछ मरीजों को इन्फेक्ट करने वाले वायरस की जेनेटिक स्टडी की। इसमें इस नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई। कोरोना का यह वैरिएंट गले में तेजी से बढ़ता है और तेजी से आसपास के माहौल में फैलता है। हालांकि, लॉन्ग ने यह नहीं बताया कि अभी वियतनाम में इस नए वैरिएंट के कितने केस आए हैं। इससे पहले भी वियतनाम में सात वैरिएंट फैले हुए थे।
लॉन्ग का कहना है कि देश में बढ़ते मामलों के पीछे नया वैरियंट जिम्मेदार हो सकता है, जो देश में 30 से ज्यादा इलाकों में फैल चुका है। इसके बाद से यहां कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। कुछ जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मामले बढ़ते देखे गए, जिसके बाद उन पर रोक भी लगा दी गई है। ज्यादातर बड़े शहरों में भीड़ जमा होने पर प्रतिबंध है। पब्लिक पार्क, रेस्तरां, बार, क्लब और स्पा भी बंद हैं।
10 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
वियतनाम की आबादी 9.7 करोड़ है। यहां, लोगों को एस्ट्रोजेनेका-ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां अब तक 10 लाख वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
बता दे, वियतनाम में कोरोना के अब तक 6,908 केस सामने आ चुके है। इनमें से 47 लोगों की मौत हुई है। डराने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर केस मई के महीने में आए हैं। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,965 है और 2,896 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
ये भी पढ़े :
# गाजियाबाद : ब्लैक फंगस के अब तक मिले 65 मरीज, एक की मौत
# Corona In India: बीते दिन मिले 1.65 लाख नए कोरोना मरीज, 3463 की मौत; 2.64 लाख हुए ठीक
# सीकर : दवाई लेने के लिए घर से निकली थी 25 वर्षीय युवती, अगवा कर किया गया दुष्कर्म
# अलवर : गैस कटर से काटकर बदमाश उखाड़ ले गए 13.80 लाख रुपए से भरा ATM